नई दिल्ली, जुलाई 15 -- आईआईटी, आईआईएम जैसी परीक्षाओं को भारत में सफलता की सबसे बड़ी सीढ़ी माना जाता है। अक्सर खबरों में करोड़ों के पैकेज, बड़ी कंपनियों में नौकरी और शानदार करियर की कहानियां सुर्खियां बनती हैं। लेकिन इन चमकदार किस्सों के पीछे एक ऐसी सच्चाई भी है, जिस पर कम ही चर्चा होती है। दुनिया के कई बड़े एजुकेशन और टेक हब में आज हालात ऐसे हैं कि प्रतिष्ठित संस्थानों से पढ़े छात्र भी नौकरी के लिए लंबा इंतजार कर रहे हैं या कहें कि दर-दर भटक रहे हैं। इतना ही नहीं, नौकरी नही मिलने कि वजह से से छात्र करियर थेरेपी भी लेने पर मजबूर हो रहे हैं। जी हां, मैं ये बात अपने मन से नहीं बता रहा हूं, बल्कि फ्रांस के मशहूर अखबार 'Le Monde' में छपी एक विस्तृत रिपोर्ट के इस बात का जिक्र किया गया है। यह उन छात्रों के लिए चिंता का विषय है, जो आईआईटी या आईआई...