नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- आज के दौर में एक अच्छी नौकरी ढूंढना किसी जंग जीतने से कम नहीं रह गया है। काबिलियत होने के बावजूद लोगों को इंटरव्यू के लिए एक कॉल तक नहीं आ रही। जॉब मार्केट के हालात कितने खराब हो चुके हैं, इसकी एक झलक हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर देखने को मिली। एक यूजर ने अपनी आपबीती शेयर करते हुए बताया कि एक साधारण सी एंट्री-लेवल नौकरी के लिए करीब 300 लोगों ने अप्लाई किया था लेकिन उनमें से महज 6 लोगों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। यह पोस्ट रेडिट के मशहूर फोरम 'r/recruitinghell' पर शेयर की गई है। पोस्ट करने वाले शख्स ने बताया कि इंटरव्यू की शुरुआत में ही रिक्रूटर ने उन्हें बता दिया कि इस एक खाली पद के लिए कितने आवेदन आए हैं। आंकड़ा सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। करीब 300 लोगों ने अपना रिज्यूमे भेजा था। छंटनी के बा...