रांची, जून 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में दो दिवसीय 'टीचिंग विद केसेस संगोष्ठी' की शुरुआत मंगलवार को होगी। प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और केस-आधारित शिक्षण और सहभागी शिक्षण पद्धतियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित विशेष कार्यक्रम में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के वरिष्ठ संकाय सदस्य विलिस एम एमन्स मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में शामिल होंगे। प्रो एमन्स हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के वरिष्ठ व्याख्याता हैं और सी रोनाल्ड क्रिस्टेनसेन सेंटर फॉर टीचिंग एंड लर्निंग के निदेशक हैं। उनके मार्गदर्शन में आयोजित संगोष्ठी में आईआईएम रांची के संकाय सदस्य केस स्टडी आधारित शिक्षण, कक्षा में सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करने की तकनीकों व विद्यार्थियों के लिए अधिक प्रभावी और सहभाग...