हाजीपुर, अप्रैल 7 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय पोखरा मोहल्ला स्थित एक क्लीनिक परिसर में सोमवार को पटना मेनोपॉज सोसाइटी के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य स्तर को सुधारने और उन्हें रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) के प्रति जागरूक करने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कुमकुम सिन्हा, डॉ. नीलम, डॉ. गुड़िया कुमारी, डॉ. ज्योति जायसवाल एवं डॉ. सुधा श्रीवास्तव ने भाग लिया। मेनोपॉज उम्र के इस पड़ाव पर सावधानी बरतने की जरूरत। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अंजू सिंह व अन्य महिला चिकित्सकों ने कहा कि 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग के बीच महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव (मेनोपॉज) को अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में नजर अंदाज किय...