गाजीपुर, मार्च 13 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बहुअरा में हार्न बजाने के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम बहुअरा निवासी मो. शाहजहां खान पुत्र मो. कैश खान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 मार्च 2026 को उनका भाई मो. अकबर खान गैस सिलेंडर लेने वायरलेस मोड़ की ओर जा रहा था। रास्ते में बहुअरा के पीसीओ चौराहा के पास हार्न बजाने को लेकर पहले हुए विवाद के चलते वसीम उर्फ मोनू पुत्र मुख्तार, टुन्नू पुत्र इश्तियाक, फहीम पुत्र मुख्तार, सैफ पुत्र नूरुद्दीन तथा तीन-चार अज्ञात लोगों ने रोक कर और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट दिया। मारपीट में अकबर खान के सिर, हाथ और पैर में च...