कोडरमा, जून 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरीतिलैया शहर के दो युवकों ने पहले प्रयास में ही सीए की परीक्षा पास कर ली है। मनोज रश्मि लड्ढा के पुत्र हार्दिक लड्ढा और रवि अलका केडिया के पुत्र श्रेष्ठ केडिया दोनों ने अपने पहले ही प्रयास में सीए फाइनल की परीक्षा पास की। हार्दिक और श्रेष्ठ की स्कूली शिक्षा मॉडर्न पब्लिक स्कूल से हुई। दसवीं की बोर्ड परीक्षा में हार्दिक ने टॉप किया और श्रेष्ठ ने दूसरा स्थान पाया और जिले में क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। हार्दिक ने 12वीं तक की शिक्षा डीएवी स्कूल से की। वहां स्कूल में टॉप किया और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- सीए फाइनल का रिजल्ट जारी, रांची केंद्र से प्रखर आर्यन को पहला स्थान वही श्रेष्ठ ने 12वीं की परीक्षा में ग्रिजली स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। हार्दिक कुछ समय ...