नई दिल्ली, अगस्त 12 -- मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या IPL 2027 से पहले किसी अन्य टीम के साथ जुड़ना चाहते हैं। कई टीमों के साथ उनकी ट्रेड की चर्चा जारी है। इस बीच हार्दिक की ट्रेड को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटन्स लौटने की कोशिश की। हालांकि, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने हार्दिक की वापसी के रास्तों को बंद कर दिया। इसमें हार्दिक की एक शर्त थी, जिसे जीटी मानने के लिए तैयार नहीं है। इसी वजह से यह डील आगे नहीं बढ़ेगी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पांड्या ने जीटी लौटने की संभावना पर बात की थी। उन्होंने गुजरात टाइटन्स के सामने फिर से उन्हें कप्तान बनाने की मांग रखी थी। हार्दिक की इस मांग को जीटी ने स्वीकार नहीं किया। ऐसे में यह डील शुरू होने ...