नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- हार्दिक पांड्या ने आखिरी इंटरनेशनल मैच टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला था। वे फाइनल में भारत के लिए मार्च 2026 में खेले थे। वहीं, वनडे इंटरनेशनल मैच आखिरी उन्होंने 2025 के मार्च में खेला था। हालांकि, वे आईपीएल 2026 में नजर आए थे, लेकिन इसके बाद से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। उनके हाल-फिलहाल में मैदान पर लौटने की संभावना नहीं है। एक रिपोर्ट की मानें तो उन्हें अभी क्रिकेट खेलने के लिए महीनों का इंतजार करना होगा और वे सीधे आईपीएल 2027 में नजर आ सकते हैं। दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट की मानें तो हार्दिक पांड्या अभी पिंडली की अंदरूनी तरफ स्ट्रेस इंजरी से उबर रहे हैं। फिलहाल वे बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानी सीओई में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। क्रिकेट तो छोड़िए, मौजूदा समय...