नई दिल्ली, जनवरी 23 -- भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रायपुर में हार्दिक पांड्या ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 126वां मैच खेला। मैदान पर उतरते ही हार्दिक विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भारत के लिए 125 मैच खेले थे। वह 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा था। ट्रॉफी जीतने के बाद उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया था। भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने भारत के लिए 156 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। हार्दिक पांड्या को उनसे आगे निकलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.