हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ के लिए खोली तिजोरी, वादा पूरा करते हुए इनाम में दिए लाखों रुपये
नई दिल्ली, मार्च 27 -- भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े स्टेडियम के मैदानकर्मियों से किए वादा को पूरा करके फैंस का दिल जीत लिया। टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए हार्दिक पांड्या ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में काफी समय गुजारा था। ट्रेनिंग के दौरान वह कई बार आधी रात तक मैदान पर रहते थे, इस दौरान उन्होंने ग्राउंड स्टाफ से वादा किया था कि जब वह वापस लौटेंगे तो सभी को इनाम देंगे। हार्दिक ने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अपना वादा पूरा किया और इस वजह से हार्दिक के ऑफ फील्ड जेस्चर की हर कोई तारीफ कर रहा है। भारतीय ऑलराउंडर ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के ग्राउंडस्टाफ को पुरस्कृत किया और मुश्किल परिस्थितियों में उन्हें ट्रेनिंग करने में मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.