नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- भारत के टॉप ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2027 से पहले ट्रेड विंडो में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय हैं। आखिरी बार वे आईपीएल में ही खेले थे और चोट की वजह से अगले आईपीएल में ही नजर आ सकते हैं। बावजूद इसके उनके नाम की चर्चा है। हार्दिक के मुंबई इंडियंस को छोड़ने की खबर है। ऐसे में उनका नाम हर दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ जोड़ा जा रहा है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि उनके लिए बेस्ट फ्रेंचाइजी कौन सी होगी? साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वहां उन्हें कप्तानी भी आसानी से मिल जाएगी। शायद ही कोई फ्रेंचाइजी होगी, जो हार्दिक पांड्या को अपने साथ नहीं जोड़ना चाहेगी, लेकिन फिर भी जिन टीमों का नाम सबसे ऊपर आ रहा है, उनमें चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स श...