नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का बहुत बड़ा हाथ रहा। मैच के खत्म होने के बाद हार्दिक ने पूरी दुनिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल माहिका शर्मा का नाम लिया। उन्होंने ये जीत उन्हें डेडिकेट की। वहीं माहिका ने इस पर रिएक्ट करते हुए उन्हें अपना हीरो बताया है। यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या संग सगाई की खबरों पर महीका शर्मा बोलीं- मैंने तो सिर्फ...'मेरा भरोसा हमेशा खुद पर रहा है' हार्दिक पांड्या ने कहा, "तुम्हें एक रॉकस्टार होना चाहिए। तुम आते हो, दस मिनट परफॉर्म करते हो और भीड़ पागल हो जाती है। यही मेरे लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन रहा है। जिंदगी ने हमेशा मेरे सामने कई तरह की मुश्किलें फेंकी हैं। मैं हमेशा सोचता था कि इनसे मै...