नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स ने दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ लिया है। हालांकि, इसके लिए बड़ी कीमत भी उन्होंने चुकाई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपये हार्दिक को उनकी पिछले सैलरी से ज्यादा दिए हैं। इसके अलावा अपने 8 साल पुराने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है। ऐसे में क्या हार्दिक सिर्फ इसी साल पंजाब का हिस्सा रहेंगे? इस पर स्पष्टता सामने आ गई है। पंजाब किंग्स के को-ओनर नेस वाडिया ने बताया है कि हार्दिक पांड्या को लेकर पीबीकेएस का क्या प्लान भविष्य का है। नेस वाडिया ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या के एक्विजिशन को लेकर कहा, "निश्चित तौर पर यह लॉन्ग टर्म एक्विजिशन है। हम सब चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं और मुझे लगता है कि हार्दिक आकर हमें वह गोल पाने में मदद करे...