नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह टी20 क्रिकेट में 4000 रन और 200 विकेट लेने का कारनामा करने वाले भारत के दूसरे ऑलराउंडर बन गए हैं। इससे पहले हार्दिक पांड्या ये मुकाम हासिल कर चुके हैं। रविंद्र जडेजा ने गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले में बेंगलुरु के खिलाफ 25 गेंद में नाबाद 24 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही राजस्थान की टीम जारी सीजन में लगातार चार मैच जीत चुकी है और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। रविंद्र जडेजा के नाम अब 350 टी20 मैचों की 254 पारियों में 4016 रन हैं। इस दौरान उनका औसत 26.59 का है। जडेजा ने...