नई दिल्ली, अगस्त 7 -- हार्दिक पांड्या का आईपीएल फ्यूचर क्या है? मुंबई इंडियंस के बाद वह किस टीम से जुड़ेंगे? क्रिकेट के गलियारों में पांड्या को लेकर ऐसे कई सवाल है। रिपोर्ट्स हैं कि गुजरात टाइटंस को छोड़कर सभी टीमें पांड्या को अपने स्क्वॉड में शामिल करने को उत्सुक है, मगर पूर्व स्पिनर आर अश्विन का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, इन दो टीमों के अलावा हार्दिक पांड्या कहीं नहीं जा सके। ये दो ऐसी टीमें है जो बदलाव के दौर से गुजर रही है। स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में सीएसके का साथ छोड़ा है, वहीं धोनी का फ्यूचर भी बतौर खिलाड़ी कुछ तय नहीं है। वहीं केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। ऐसे में कोलकाता को हार्दिक पांड्या जैसे कप्तान की जरूरत है। यह भी पढ़ें- शुभमन गिल की चोट पर BCCI ने दिया अपडेट...