हार्दिक पांड्या के जाने से मुंबई इंडियंस को नुकसान कम फायदा ज्यादा होगा, अर्शदीप दिला सकते हैं अतिरिक्त मजबूती: चोपड़ा
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- आईपीएल में लगातार ट्रेड का सिलसिला चल रहा है, लेकिन आधिकारिक चीजें कम हो रही हैं। हालांकि, हाल ही में ये खबर सामने आई है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़ रहे हैं और पंजाब किंग्स जा रहे हैं। उनके बदले पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में आ रहे हैं। हार्दिक के जाने और अर्शदीप के आने से मुंबई इंडियंस को कितना फायदा या नुकसान होगा, इसका विश्लेषण पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने किया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर यह बात कही है कि अर्शदीप के आने से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइनअप काफी दमदार हो जाएगी। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जो भारतीय टी-20 टीम के भी प्रमुख गेंदबाज हैं, मुंबई के गेंदबाजी यूनिट में अगर एक साथ आ जाते हैं तो यह टीम को अतिरिक्त मजबूती दिलाएगा। उन्होंने कहा है कि हार्दिक पांड्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.