हाथरस, मार्च 13 -- हाथरस,संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला नंदू में रहने वाले अधिवक्ता ने भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। अधिवक्ता विश्वप्रताप सिंह राणा ने पुलिस अधीक्षक हाथरस और गृह मंत्री अमित शाह को एक प्रार्थना पत्र भेजा है। अधिवक्ता ने शिकायत में कहा गया है कि गत आठ मार्च रविवार को टी-20 विश्वकप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मैच में भारतीय टीम की जीत के बाद आलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खिलाड़ी एक महिला के साथ राष्ट्रध्वज ओढ़कर आपत्तिजनक स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.