हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील KKR के साथ? माइकल वॉन ने दिया 25.20 करोड़ के खिलाड़ी को रिप्लेस करने का सुझाव
नई दिल्ली, मई 21 -- आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस द्वारा एक बार फिर खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या को रिलीज करने की मांग तेज हो गई है। हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में दूसरी बार एमआई के साथ जुड़े थे। टीम ने उन्हें 2021 सीजन के बाद रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2022 और 2023 में वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। जीटी की कप्तानी करते हुए पांड्या ने टीम को लगातार दो बार फाइनल तक पहुंचाया, जिसमें एक टाइटल भी जीता। जब से हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है तब से ना तो टीम का और ना उनका परफॉर्मेंस कुछ खास रहा है। एमआई पिछले तीन सीजन में सिर्फ एक ही बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाई है, जबकि दो बार टेबल में सबसे नीचे रही। यही वजह है हार्दिक पांड्या से कप्तानी छीने जाने की नहीं बल्कि उन्हें टीम से ही रिलीज करने की मांग उठ रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.