भागलपुर, फरवरी 16 -- भागलपुर। शिवरात्रि उत्सव के लिए भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला रोचक रहा। क्रिकेट प्रेमी सुबह से टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के इस मैच को लेकर उत्सुक थे। शाम में कई लोग अपने घरों में टीवी से चिपके रहे। कुछ लोग शिव बारात में भी लगातार मोबाइल पर लाइव मैच देखते नजर आ रहे थे। खास यह रहा कि बिहार के लाल इशान किशन ने धमाकेदार 77 रन बनाए। इससे भागलपुर सहित बिहार के लोग खासे उत्साहित थे। भारतीय पारी में बल्लेबाजों के बल्ले से निकले हर छक्के और चौकों के साथ शिव बारात में शामिल युवा चहक रहे थे। हर हर महादेव के नारे तेज हो रहे थे। रात में जैसे ही हार्दिक पांडया ने अंतिम पाकिस्तानी बल्लेबाज की गिल्लियां बिखेरीं तो परबत्ती में भारत माता की जय के नारे के साथ तिरंगा लिए कई युवा चौक पर निकल आए। जश्न मना। युवाओं ने कहा भारत की जीत पक्की...