लखनऊ, मार्च 13 -- फोटो--- पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत - जिला स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता- शहर भर के जूडोकाओं ने दिखाया दमलखनऊ, संवाददाता। हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो एकेडमी में शुक्रवार को आयोजित हुई एक दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में शहर भर के जूडोकाओं ने दम दिखाया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी और लखनऊ जिला जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में 75 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर बालक वर्ग में हार्दिक, आर्यन, हरिओम और बालिका वर्ग में वंशिका, सोनाली और रचना ने स्वर्ण पदक जीत कर श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता का शुभारंभ यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजान ने किया, जबकि समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी और सुधीर हलवासिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.