पटना, अप्रैल 30 -- सचिवालय थाना पुलिस ने गुरुवार को हार्डिंग रोड से 49.5 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों महिलाएं ट्रेन से उतरकर शराब सप्लाई करने जा रही थीं। शक के आधार पर की गई जांच में पूरा मामला उजागर हो गया। गिरफ्तार महिलाओं में कंचन देवी, रंजन देवी (दोनों खुशरूपुर निवासी) और गुड़िया देवी (जगतनंदनपुर, रहुई, नालंदा निवासी) है। सचिवालय थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों महिलाएं सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन से उतरने के बाद पैदल शराब की सप्लाई के लिए जा रही थीं। इसी दौरान पुलिस को उन पर शक हुआ, जिसके बाद रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। शराब को जब्त कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान जब शराब के स्रोत और सप्लाई के बारे में जानकारी ली गई, तो वे टालमट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.