अलीगढ़, दिसम्बर 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रंप की टैरिफ व वैश्विक हालात ने हार्डवेयर निर्यात की चमक फीकी कर दी है। अक्टूबर व नवंबर माह हार्डवेयर निर्यात का पीक सीजन होता है। दिसंबर माह में क्रिसमस को लेकर बंपर आर्डर दो माह में मिलते थे। अक्टूबर व नवंबर माह में निर्यातक आर्डर पूरा नहीं कर पाते थे। लेकिन इस बार निर्यातकों की इकाइयों में उत्पादन ठहरा हुआ है। आर्डर के अभाव में उत्पादन नहीं हो रहा है और शिपमेंट होल्ड पर है। निर्यातक व बॉयर दोनों चार माह बाद भी कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। दरअसल क्रिसमस को लेकर निर्यातकों को खूब आर्डर मिलते थे। भारत में दीपावली की तरह ही विदेशों में क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। क्रिसमस की तैयारियां अक्टूबर से शुरू होती हैं और दिसंबर के पहले सप्ताह तक चलती हैं। इसको लेकर विदेशों से बड़े पैमाने पर आर्डर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.