मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। टैक्स जमा नहीं करने पर वाणिज्यकर विभाग की टीम शहर के गिलेशन बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान में रेड की। खरीद बिक्री पंजी सहित अन्य अभिलेख को खंगाला। जांच टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। मधुबनी अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रेमचंद भारती ने बताया कि चार वर्षों से नगद टैक्स भुगतान नहीं करने पर शुक्रवार को वाणिज्यकर विभाग की टीम शहर के लोहापट्टी स्थित हार्डवेयर व पेंट दुकान हनुमान आयरन स्टोर पहुंचकर जांच की। जांच में लगभग 38 लाख से अधिक टैक्स छुपाने का मामला उजागर हुआ। व्यवसायी द्वारा तत्काल 15 लाख रुपये नकद कर जमा कराया। दुकानदार ने शेष राशि भी कुछ दिनों में जमा करा देने का आश्वासन दिया गया। निरीक्षण टीम में शामिल राज्यकर संयुक्त आयुक्त धर्मदेव कुमार, उपायुक्त शशि भूषण कुमार, उपायुक्त सिंकेश कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.