देवघर, अप्रैल 24 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर थाना क्षेत्र में कोर्ट रोड अवस्थित एक हार्डवेयर दुकान में काम करने वाले स्टाफ पर दुकान में रखे सामान की चोरी कर बाहर खपाने का आरोप लगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार दुकानदार ने चापानल का कुछ सेट टोटो पर लदा बरामद किया था, जिसे चोरी का बताया जा रहा है। यह सामान नगर थाना में रखा गया है। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार, दुकानदार ने अपनी ओर से दी गई शिकायत वापस ले ली, उसके बाद पुलिस ने गुरुवार शाम सभी चारों युवकों को छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.