कन्नौज, मई 24 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। पश्चिमी बाईपास स्थित नमस्ते इंडिया डेयरी के सामने रविवार देर रात चोरों ने एक हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र के नगला दिलीप गांव निवासी पीडि़त दुकानदार अरविंद कुमार पुत्र गन्नीराम ने बताया कि वह रोज की तरह रविवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के बाहर एक पेंट की बाल्टी पड़ी मिली। शक होने पर जब पीछे जाकर देखा तो दुकान का पिछला गेट टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। चोर दुकान से पेंट की बाल्टियां, पीतल की टोटियां, रबड़ पाइप, टिल्लू मोटर तथा पांच समरसेबल पंप चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की क...