रांची, अप्रैल 6 -- रांची। रिंग रोड बालालौंग चौक के पास चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। एक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरे में चोरी का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि सिंह हार्डवेयर प्रतिष्ठान में चोरों ने ताला तोड़कर नगदी समेत एक लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी संचालक को सोमवार को हुई। संचालक ने देखा कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है। भीतर सामान बिखरा पड़ा है। काउंटर में रखे 25 हजार नगदी के अलावा कई सामान गायब हैं। इस संबंध में संचालक ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.