बांका, मार्च 24 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जहां चाह वहां राह" प्रस्तुत पंक्ति को शहर के आर एम के उच्च विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र अंकित कुमार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाणिज्य (कॉमर्स) विषय में जिला स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर अपने मेहनत के दम पर साकार कर दिखाया है। अंकित की इस उपलब्धि ने अंकित के परिवार, विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से सोमवार को जहां विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल रहा, वहीं क्षेत्र के लोगों में भी गर्व और खुशी देखी जा रही है। शांतिनगर झिरवा निवासी अंकित कुमार साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता ज्योतिष मंडल एक छोटी हार्डवेयर दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी मां अर्चना देवी सिलाई का काम करती हैं। इसके साथ ही वे जीविका समूह की सीएम के रूप में भी अपनी जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.