फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम बल्लभगढ़ के तोड़फोड़ दस्ते ने शुक्रवार को पुलिस बल और जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए हार्डवेयर चौक से लेकर सोहना रोड सेक्टर-55 टी-प्वाइंट तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई करीब तीन घंटे तक चली, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदोरिया के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान एसडीओ विनोद कुमार, जेई असलम खान सहित निगम कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान, अस्थायी ढांचे और सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था भी सुचारू हो सकी। यह भी पढ़ें- बिहिया में प्रशासन का डंडा चला तो सुगम हुए रास्ते संयुक्त आयुक्त करण सिंह भदोरिया ने कहा क...