हार्डवेयर चौक पर शराब के नशे में चालक ने टैक्सी में मारी टक्कर
फरीदाबाद, मई 13 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हार्डवेयर चौक पर बुधवार सुबह एक ऑटो ने पहले एक टैक्सी में टक्कर मार दी। जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचा तो ऑटो चालक शराब के नशे में धुत्त मिला। इस दौरान ऑटो चालक ने पुलिसकर्मी के साथ भी अभद्र व्यहार किया। इस हादसे में ऑटो के साथ टैक्सी भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लोगों के अनुसार चालक पूरी तरह नशे में था और ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। पुलिसकर्मियों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। यह भी पढ़ें- थार गाड़ी हाईवे की ग्रिल से टकराई नशे की हालत इतनी ज्यादा थी कि वह अपना ऑटो तक सही तरीके से नहीं चला पा रहा था।पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। घटना के कारण कुछ देर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.