सहारनपुर, मार्च 17 -- देवबंद मंगलौर पुलिस चौकी से चंद कदमो की दूरी स्थित सीमेंट एंड हार्डवेयर की दुकान के गल्ले से दो युवक एक लाख 75 हजार की नकदी उठाकर फरार हो गए। घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी।मंगलौर पुलिस चौकी से चंद कदमो की दूरी स्थित मोहम्मद नसीम की आरके सीमेंट एंड हार्डवेयर स्टोर की दुकान है। दोपहर के समय नसीम पास में ही स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। जबकि इस दौरान दुकान में एक कर्मचारी मौजूद था। बाइक सवार दो युवक ग्राहक बनकर वहां पहुंचे और दुकान स्वामी के आने का इंतजार करने की बात करते हुए हुए दुकान में बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारी की निगाह से बचते हुए गल्ले में रखी पोने दो लाख रुपये की नकदी उठा कर भागने लगे। लेकिन कर्मचारी के शोर मचाने और उन्हें पकड़ने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.