हाथरस, जून 22 -- हाथरस, संवाददाता। पुलिस व एसओजी टीम ने रविवार की देर शाम हार्डवेयर कारोबारी की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पैरों में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के हवाले से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद हुई है। इस मामले में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कोतवाली मुरसान क्षेत्र में 14 जून को हार्डवेयर कारोबारी सुनील चौधरी निवासी दयालपुर थाना मुरसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी सुनील को घायल अवस्था में तड़पता हुआ दो घंटे तक कार में लेकर घूमते रहे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली इस मामले में मृतक के भाई ने तीन नामजद आरोपी सुखवीर फौजी निवासी नगला भाऊ थाना मुरसान, अजय निवासी खेडिया थान...