नई दिल्ली, मई 2 -- अचानक हार्ट फेल के मामले बढ़ रहे हैं जिसकी रोकथाम स्वास्थ्य तंत्र के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में शोधकर्ताओं का मानना है कि शरीर पर पहने जाने वाले सेंसर वाले उपकरण काफी हद तक इस खतरे को रोक सकते हैं। इसलिए इन उकरणों को स्वास्थ्य देखभाल तंत्र का हिस्सा बनाए जाने तथा उसके लिए मानक निर्धारित किए जाने की जरूरत है। इंडियन जर्नल आफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित एक शोधपत्र में कहा गया है कि भले ही किसी व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक होता हो लेकिन इसके संकेत कई दिन और कई बार हफ्तों पहले मिल सकते हैं। इन संकेतों को पहने जाने वाले अनेक सेंसर वाले उपकरणों से पहचाना जा सकता है। शोध में कहा गया है कि एडहेसिव पैच, स्मार्ट घड़ियां और स्मार्ट कपड़े इसमें कारगर हो सकते हैं। ये उपकरण इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी, थौरेसिक इम्पीडेंस, फोटोप्लेथिसमोग्रा...