नई दिल्ली, मार्च 10 -- दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। इसमें शरीर के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, वसा , कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस और कई विटामिन (A, D, B2, B12) उचित मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। यही वजह है कि बढ़ते बच्चों को दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या ऐसी ही कोई सलाह कोलेस्ट्रॉल रोगियों या दिल के मरीजों को भी दी जा सकती है। क्या वाकई दूध पीने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है या फिर दूध का सेवन दिल के मरीजों के लिए सुरक्षित नहीं होता है। इस विषय को समझने के लिए हमें दूध में मौजूद वसा और उसके प्रकार को जानना जरूरी है। जिसके लिए हमने बता की फोर्टिस (ग्रेटर नोएडा) के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. हरनीश सिंह भाटिया से। यह भी पढ़ें- सिर्फ एक गिलास पानी और 2 म...