नई दिल्ली, जुलाई 30 -- आजकल कम उम्र में ही हार्ट से जुड़ी बीमारियां काफी कॉमन होती जा रही हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके पीछे मुख्य वजह आजकल का लाइफस्टाइल और खानपान है। खासकर लोगों का लाइफस्टाइल तो कुछ ऐसा हो गया है, जिसमें सारा दिन लगभग बैठे रहने में ही जाता है। बहुत ही कम लोग हैं, जो डेली फिजिकल एक्टिविटीज पर ध्यान देते हैं। लोग अक्सर कहते हैं कि उनके पास वाकई टाइम नहीं है। ऐसे में डॉ ओबैद रहमान में एक ऐसा वर्कआउट शेयर किया है, जो कम समय में ही आपकी हार्ट हेल्थ को काफी बेहतर कर सकता है। डॉक्टर कहते हैं कि ये वर्कआउट हार्ट के लिए इतना ज्यादा इफेक्टिव है कि आपके दिल को 20 साल तक जवां कर सकता है। अगर आप भी हार्ट के लिए कोई सिंपल और इफेक्टिव वर्कआउट ढूंढ रहे हैं, तो इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।दिल को 20 साल तक जवां रख सकता ...