महाराजगंज, मार्च 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में हार्ट के मरीजों को त्वरित इलाज मिलेगा। यहां पर स्टेमी वार्ड संचालित है। सीने में दर्द की शिकायत पर मरीज को वार्ड में भर्ती कर ईसीजी जांच के साथ ही टीएनके इंजेक्शन दिया जाता है। इंजेक्शन लगने से हार्ट के वाल्व को बंद होने से बचाया जा सकता है। अब तक वार्ड में भर्ती हो चुके 15 मरीजों में चार को इंजेक्शन दिया गया है। हार्ट के मरीजों को त्वरित व बेहतर इलाज देने के लिए ट्रॉमा सेंटर में स्टेमी वार्ड संचालित हैं। वार्ड में वेंटिलेटर और ईसीजी जांच की सुविधा है। हार्ट के संभावित मरीजों को वार्ड में भर्ती कर जीवन रक्षक उपकरण पर इलाज दिया जाता है। 20 मार्च से संचालित वार्ड में अब तक 15 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इनमें तीन मरीजों की ईसीजी जांच में हार्ट का वाल्व ब्लाक होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.