हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 4 -- UP News: 18 साल की उम्र में हार्ट अटैक! शनिवार की सुबह-सुबह देवरिया में एक ऐसी घटना सामने आई जिससे लोग हैरान रह गए। देवरिया के भाटपाररानी कस्बे की विंध्यवासिनी कॉलोनी में शुक्रवार की रात सोते समय इंटरमीडिएट के एक छात्र की अचानक मौत हो गई। सुबह जब बेटा नींद से नहीं जागा तो परिवारवाले परेशान हो गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि रात में भोजन करके आराम से सोने गए उनके बेटे के साथ आखिरकार रात में हुआ क्या? वे उसे लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है। 18 साल के इकलौते बेटे की यूं अचानक और असमय हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि 18 की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.