बिजनौर, जनवरी 22 -- धामपुर। धामपुर शुगर मिल के गेस्ट हाउस के कमरे में बुधवार को मृत मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गए। परिजनों के साथ ही मृतक की होने वाली ससुराल में भी शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि बुधवार को धामपुर शुगर मिल के गेस्ट हाउस में जयपुर(राजस्थान) की वैशाली नगर कॉलोनी निवासी उत्कर्ष सिसोदिया(30) पुत्र टिकेंद्र सिंह सिसोदिया का शव पड़ा मिला था। बागपत में तैनात एक न्यायिक अधिकारी की सिफारिश पर उत्कर्ष 12 जनवरी से धामपुर शुगर मिल के गेस्ट हाउस में रुका था। बुधवार को उसे चेकआउट करना था, सुबह करीब पौने दस बजे जब अटेंडेंट रूम में गया तो उत्कर्ष बेड पर मृत मिला था। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि ...