नई दिल्ली, मई 10 -- हिंदी फिल्मों में यादगार गाने देने वाले ये 8 सिंगर हार्ट अटैक की वजह से इस दुनिया से चल बसे। इन सिंगर्स ने फिल्मों में कई शानदार गाने गाए। किशोर कुमार ने निधन से पहले रिकॉर्ड किया था मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना, मोहम्मद रफी ने पत्नी और बच्चों के सामने हॉस्पिटल में दम तोड़ा। अपने गीतों के जरिए दुनिया को खूबसूरती दिखाने वाले इन सिंगर्स की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो गई। आज अपने गानों की वजह से याद किए जाते हैं ये दिग्गज सिंगर्स।केके सिंगर केके के निधन से उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री सदमे में थे। किसी को यकीन नहीं हुआ कि वो अचानक ऐसे छोड़ जाएंगे। 31 मई 2022 को सिंगर को कोलकाता के एक कॉन्सर्ट में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।वाजिद खान म्यूजिक कंपोजर साजिद-वाजिद जोड़ी में से वाजिद ने 1 जून 2020 को दुनिय...