एटा, अप्रैल 4 -- हार्ट-अटैक से युवक की मौत हुई थी साथ ही विसरा सुरक्षित भी रखा गया है। दो चिकित्सीय पैनल, वीडियोग्राफी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। मामले में नगर पुलिस को तहरीर दी गई है। थाना पिलुआ के गांव गुलाबपुर हाल पता कोतवाली नगर के मोहल्ला वर्मानगर निवासी संजेश उर्फ रामू (23) पुत्र सुखवीर शुक्रवार सुबह कमरे में मृतवस्था में पड़े मिले थे। आवाज न देने पर चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने हत्या का आरोप लगाया था। शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सीय पैनल डा. राजीव किशोर, डा. उत्सव जैन की देखरेख में हुआ और वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ह्रदय गति रुकने से मौत होना आया है साथ ही विसरा सुरक्षित भी रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.