चतरा, फरवरी 15 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के शिक्षा विभाग के दंतार संकुल के सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) महेंद्र पासवान की मौत रविवार को हार्ट अटैक से हो गई। महेंद्र पासवान अपनी भाभी के साथ अपने रिश्तेदार के घर से वापस घर लौट रहे थे। घर पहुंचते ही उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में महेंद्र पासवान को हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। महेंद्र पासवान के निधन पर शिक्षा विभाग में शोक की लहर है। परिजनों के करून चित्कार से पूरा माहौल गमगीन बना हुआ है। महेंद्र पासवान के निधन पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित प्रखंड के सभी सीआरपी और शिक्षकों ने शोक संवेदना प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.