देवरिया, मई 2 -- बघौचघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। समाजवादी पार्टी के पथरदेवा विधानसभा उपाध्यक्ष भगवती मिश्रा(67) का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सपा नेताओं के साथ-साथ भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी श्री मिश्रा के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। पथरदेवा ब्लॉक के ग्राम मलवावर बनरही निवासी भगवती मिश्रा शुरू से ही समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे। बीते कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। शनिवार देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें देवरिया के एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गए, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर में श्री मिश्रा की मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलते ही सपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्माशंकर त्रिपाठी घर पहुंचे और अपनी संवेदना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.