हार्ट अटैक से संदलपुर ग्राम प्रधान का निधन
कानपुर, मार्च 22 -- मंगलपुर। संदलपुर ग्राम प्रधान की शनिवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ जाने से हालत बिगड गई थी। परिजन इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संदलपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत संदलपुर के प्रधान पचास वर्षीय समीउद्दीन एक वर्ष से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार की सुबह नहाने जा रहे थे, तभी वह गश खाकर गिर पड़े। बेहोशी की हालत में परिजन इलाज के लिए कानपुर ले गए। यहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.