फतेहपुर, मई 27 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के भदौहा निवासी सुरेश चंद्र पिछले करीब छह वर्षों से थाना क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे में मुंशी का कार्य करते थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि भट्ठा संचालक ने पिछले एक वर्ष से करीब एक लाख 80 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया था। करीब एक माह पूर्व पुत्र सड़क हादसे में घायल हो गया था जिसके पैर का ऑपरेशन कराया जाना था। आर्थिक तंगी के चलते अपनी बकाया मजदूरी मांगने के लिए भट्ठा संचालक के पास जाते रहे, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिला। इससे वह मानसिक रुप से काफी परेशान रहने लगे। इसी तनाव के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और सोमवार शाम करीब छह बजे उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- पत्नी कल फिर रुपये मांगेगी, शादी की दूसरी सालगिरह पर लिखा 8 पन्ने का सुसाइड नोट; पति ने लगा ली फांसी थाना प्रभार...