हाथरस, अक्टूबर 23 -- हाथरस, संवाददाता। पुलिस लाइन में बुधवार रात हेड कांस्टेबल की अचानक हालत खराब हो गई। उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस लाइन पहुंचा। पुलिस सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। जनपद फिरोजाबाद के एका नगला छीतू निवासी 54 वर्षीय रामप्रकाश सिंह पुत्र भरत सिंह पुलिस लाइन में चालक के पद पर तैनात थे। बुधवार की रात को उनकी अचानक से हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि वह हार्ट के मरीज थे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर साथी पुलिस कर्मी उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उनको देखा और मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने हार्टअटैक से मौत की संभावना जताई है। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.