हार्ट अटैक से चाय दुकानदार की हुई मौत, सदमे में परिवार
समस्तीपुर, जून 21 -- ताजपुर। ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 25 निवासी चाय दुकानदार राजकिशोर राय (35) की मौत शुक्रवार की रात हार्ट अटैक से हो गई। मृतक गांव के प्रभु राय का पुत्र बताया गया। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात राजकिशोर अपने ही वार्ड में आई बारात में बाजा की धुन पर डांस कर रहा था। इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से गिरकर अचेत हो गया। आनन फानन में लोग उसे अस्पताल ले गए। जहाँ चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे बताए गए। मोतीपुर सब्जी मंडी के सामने पेट्रोल पंप के समीप वह चाय की दुकान चलाता था। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। टोले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पूर्व प्रमुख सुरेश राय, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार आदि जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.