अमरोहा, दिसम्बर 29 -- शहर के मोहल्ला चौक निवासी पंकज माहेश्वरी कंफेक्शनरी के बड़े कारोबारी थे। शाम करीब छह बजे वह घर पर ही थे। सीने में अचानक तेज दर्द और घबराहट के साथ वह बेहोश हो गए। कारोबारी की हालत बिगड़ते देख घबराए परिजनों ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की। इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर को भी दिखाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। निराश परिजन शव लेकर घर को लौट आए। करोबारी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार में पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.