हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाने को तैयार स्टेमी विंग
बरेली, नवम्बर 25 -- बरेली। हार्ट अटैक के मरीजों की जान बचाने के लिए शुरू की गई स्टेमी केयर नेटवर्क योजना सरकारी अस्पतालों में दम तोड़ती नजर आ रही है। मरीज को गोल्डन आवर में इलाज देकर उसकी जान बचाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्टेमी विंग तैयार की गई हैं। यहां अस्पताल पहुंचने वाले सीने में दर्द के मरीज की तत्काल ईसीजी जांच कराई जानी है। रिपोर्ट में हार्ट अटैक की पुष्टि होने पर रक्त का थक्का घोलने के लिए थ्रोम्बोलिसिस इंजेक्शन लगाया जाता है। इसके बावजूद कई जिलों में इस सुविधा का इस्तेमाल बेहद कम हो रहा है। सात महीने के आंकड़ों में 20 से अधिक जिलों में गिनती के मरीजों को ही यह इंजेक्शन लगाया गया है। बरेली, आगरा, मेरठ, कुशीनगर, बिजनौर और हापुड़ जैसे जिलों की स्थिति चिंताजनक है।
स्टेमी नेटवर्क में इलाज की स्थिति शासन की समीक्षा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.