हार्टीकल्चर छात्रों ने किया मत्स्य प्रजनन केंद्र का एक्सपोजर विजिट
मोतिहारी, सितम्बर 7 -- पहाड़पुर,निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अभय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आरपीसीएयू- पंडित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ऑफ हार्टीकल्चर और वानिकी पिपराकोठी के छात्रों का प्रखंड के इंगलिश गांव स्थित मछली संगम मत्स्य प्रजनन केंद्र का एक्सपोजर विजिट कराया गया। उक्त मत्स्य प्रजनन केंद्र के मत्स्य विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने छात्रों को मत्स्य पालन के एकीकृत कृषि व मत्स्य प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं का विधिवत अवगत कराया। जिसमें मिश्रित मत्स्य पालन - जल की तीनों सतहों के उपयोग के लिए कतला (ऊपरी सतह), रोहू (मध्य सतह), नैनी (निचली सतह) और ग्रास कार्प (खरपतवार नियंत्रण) के संतुलन को समझाया। वहीं हैचरी में स्पॉन से 8-10 सेमी के फिंगरलिंग तैयार करने, ऑक्सीजन पैकेट से सुरक्षित परिवहन और एयरेटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.