बरेली, अप्रैल 14 -- बरेली। जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन व स्मैशर्स टेबल टेनिस अकेडमी द्वारा आयोजित स्व. बसंत कुमार रोहतगी मेमोरियल इंटर स्कूल टीम चैंपियनशिप एवं ओपन डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस टूर्नामेंट में मंगलवार को कई मुकाबले हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी क्राइम मनीष सोनकर रहे। आयोजन कर्ता डॉ. दीपेंद्र कमथान ने बताया कि इंटर स्कूल टीम चैंपियनशिप में बालक वर्ग में हार्टमैन विजेता और बीबीएल उप विजेता बना। वहीं बालिका वर्ग में जीडी गोयंका विजेता व हार्टमैन स्कूल उप विजेता बना। होप्स बॉयज श्रेणी के अंडर 11 वर्ग में बीबीएल स्कूल के कुशाग्र जोशी विजेता और रण विजय उप विजेता बने। वहीं बालिका वर्ग में अल्मा मातेर स्कूल की धरा चौहान विजेता और चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की मिराया तिवारी उप विजेता बनी। यह भी पढ़ें- खेल भावना से खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले भाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.