हार्टमन इंटर कॉलेज में मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
गाजीपुर, अक्टूबर 2 -- पतार। हार्टमन इंटर कॉलेज, हार्टमनपुर में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर फादर पी. विक्टर ने कहा कि अपनी मांगों को रखने के लिए कभी-कभी आंदोलन आवश्यक होता है। आंदोलन सकारात्मक कदम है, लेकिन इसे अहिंसक तरीके से किया जाना चाहिए। उपवास और मौन के माध्यम से अपनी बात रखना भी आंदोलन का प्रभावी तरीका हो सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जिस बदलाव को समाज में देखना चाहता है, उसे पहले स्वयं अपने जीवन में उतारना चाहिए। यह भी पढ़ें- महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती मनाई फादर पी. विक्टर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों ने दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.